फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हरदोई ब्रांच नहर पर पुल के निर्माण ने पकड़ी तेजी, शुरू हुआ पटान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। असम चौराहे पर फ्लाईओवर के साथ ही हाईवे पर जर्जर हरदोई ब्रांच नहर पर पुल का निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया है। पूर्व में पिलर भरने के बाद अब मिट्टी के पटान का काम शुरू किया गया है। सुरक्षा को लेकर साइनबोर्ड भी लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

शहर के असम चौराहे पर फ्लाईओवर के साथ ही हरदोई ब्रांच नहर पर नया पुल भी मंजूर किया गया था। दोनों के लिए बजट जारी होने के बाद काम को शुरू कर दिया गया है। नहर पर 27.41 करोड़ रुपये की लागत से 74.8 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। पुल के दोनों साइड में 300-300 मीटर की एप्रोच रोड भी बनाई जाएगी।
इसके लिए पहले मिट्टी का परीक्षण कराया गया था। पास होने के बाद पुल के एक ओर करीब 15 दिन पहले पिलर को भरा गया था, इसके बाद काम को बंद कर दिया गया। अब फिर से सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम को फिर शुरू किया गया है। कार्य स्थल के पास और हाईवे पर साइनबोर्ड को लगा दिया गया है।
विज्ञापन

नहर की एक साइड पटरी पर मिट्टी से पटान कराया जा रहा है। पुराने पुल के पास में ही मिट्टी डाली जा रही है। काम को देखकर लग रहा है कि इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के डीपीएम सुमन ने बताया कि अभी मिट्टी पटान का काम हो रहा है। इसके बाद गड्ढे खोदे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें