फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लोक निर्माण विभाग सात करोड़ से कराएगा सड़कों की मरम्मत

विज्ञापन
पीलीभीत में रेलवे स्टेशन से रामलीला रेलवे क्रांसिग जाने वाली सड़क पर हुए गड्ढे।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। लोक निर्माण विभाग बाढ़ से खराब हुई सड़कों की मरम्मत की कवायद में जुटा है। पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव पर जिले की सड़कों के लिए सात करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ है। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बाढ़ की वजह से जिले की अधिकांश सड़कें काफी खस्ताहाल हो गईं हैं। कहीं-कहीं तो सड़क कट ही गई है। बाढ़ के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से इन सड़कों का सर्वे कराया गया था। इनमें बड़ी आबादी को प्रभावित करने वाली सड़कों को प्राथमिकता से देखा गया। रिपोर्ट तैयार कर विभाग ने शासन को 11 सड़कों की विशेष मरम्मत कराए जाने का प्रस्ताव भेजा था।
शासन की ओर से इन सभी 11 सड़कों की मरम्मत के लिए करीब सात करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत गया है। बजट मिलते ही विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर प्रक्रिया के बाद जल्द ही काम शुरू कराए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन




-
माधोटांडा मार्ग का हो रहा नवीनीकरण


लोक निर्माण विभाग की ओर से 11 सड़कों की विशेष मरम्मत की कवायद तेज हो गई है। इससे पहले विभाग ने करीब पांच करोड़ रुपये से पीलीभीत-माधोटांडा सड़क के नवीनीकरण का काम शुरू करा दिया है। काम रात के समय आवाजाही कम होने पर किया जा रहा है। इसमें तीन सेंटीमीटर की लेयर डाली जा रही है।

फोटो : 39



शहर की सड़कों की नहीं ली सुध



जिले की सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए लोनिवि ने कवायद शुरू की है। वहीं शहर के अंदर की सड़कों की हालत ठीक करने के लिए जिम्मेदार उदासीन बने हैं। लोगों को आवागमन में हिचकोले खाने पड़ रहे हैं। करीब दो माह पहले नगर पालिका की ओर से यशवंतरी देवी मंदिर जाने वाली के गड्ढे भर दिए गए थे। इसके अलावा अन्य किसी सड़क पर कोई काम नहीं हो सका। इसमें स्टेशन मार्ग, खकरा पुल मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन




-
जिले में 11 सड़कों की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
- एसपी गौतम, सहायक अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें