फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में पीटीआर को मिला निमंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पर्यटकों की लिस्ट में टॉप फाइव में आए पीटीआर के बढ़ते रुतबे के बाद एक और बड़ी कामयाबी पीटीआर की झोली में आई है। दिल्ली में दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन द फ्यूचर ऑफ इनवायरमेंट डायनामिक्स विषय पर आयोजित होने जा रही अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस से बुलावा आया है। इसमें प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और सीजेआई के समक्ष आगामी पर्यावरण संरक्षण के प्रभाव और योजनाओं पर संभावी योजनाओं पर विचारों का आदान प्रदान होगा।
विज्ञापन

आगामी 19 और बीस सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने जा रही इस अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में कर्तनियाघाट, पीलीभीत टाइगर रिजर्व समेत नोएडा से वनाधिकारियों को बुलाया गया है। अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में शुभारंभ सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सीजेआई न्यायमूर्ति सूर्यकांत समेत अतिथि रहेंगे। साथ ही समापन सत्र में रविवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भी कांफ्रेंस को संबोधित करेंगी। पीटीआर के डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि यह कार्यशाला जितनी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण है। उतनी ही व्यक्तिगत तौर पर मार्गदर्शन देने वाली साबित होने वाली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें