फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विदेशी सैलानियों को आकर्षित कर रहा पीटीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
- जर्मनी से आए सैलानियों ने की जंगल सफारी की सैर
विज्ञापन

- इस सत्र में 20 से अधिक विदेशी सैलानी कर चुके भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व विदेशी सैलानियों को काफी आकर्षित कर रहा है। शुक्रवार को जर्मनी से पहुंचे दो विदेशी सैलानियों ने जंगल सफारी की सैर की। चूका बीच और जंगल की प्राकृतिक सुंदरता को निहारा। इस सत्र में अब तक 20 से अधिक सैलानी पीटीआर का भ्रमण करने आ चुके हैं।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच प्राकृतिक सुंदरता की अद्भुत मिसाल है। छह माह तक दूरदराज से सैलानी दीदार करने के लिए यहां पहुंचते हैं। हटों में रुकने के साथ जंगल सफारी का आनंद भी लेते हैं। देश के अलावा विदेशी सैलानियों को भी पर्यटन स्थल आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को जर्मनी से दो सैलानी घूमने पहुंचे। पीलीभीत के एक होटल में ठहरे। इसके बाद शहर से ही सफारी वाहन बुक कर पीलीभीत टाइगर रिजर्व का भ्रमण किया। उनके साथ गाइड महेंद्र और प्रखर अग्रवाल मौजूद रहे। पीटीआर की खूबसूरती देख सैलानी काफी खुश हुए। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि विदेशी सैलानियों की लगातार आमद हो रही है। सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें