फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सौतेली मां व मकान मालिक पर दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की संदिग्ध हालात में मौत पर बेटे की तहरीर पर कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। गांव रंपुरा ताल्लुके महाराजपुर निवासी फिरोज खां की फरवरी 2022 में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले में मृतक के पुत्र अफजाल ने न्यायालय के आदेश पर सौतेली मां और एक अन्य के खिलाफ जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अफजाल ने बताया कि उसकी मां की मौत के बाद पिता फिरोज खां ने मेहरूनिशा से दूसरी शादी कर ली थी। कुछ समय बाद पिता और सौतेली मां में बच्चों को लेकर विवाद होने लगा। आरोप है कि सौतेली मां परिवार से अलग रहने का दबाव बनाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूर होकर पिता मोहल्ला खानकाह में अकरम खां के घर किराये के कमरे में रहने लगे। अफजाल ने बताया कि 26 फरवरी 2022 को चाचा चंगेज खां के साथ पिता से मिलने अकरम के घर गया। पिता को अकरम और सौतेली मां ने पकड़ रखा था। आरोप है कि सौतेली मां और मकान मालिक ने उनके पिता को चाय में जहरीला पदार्थ दे दिया। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मेहरूनिशा व अकरम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें