गांधी पार्क में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ता।
- फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार को गांधी पार्क में जिले में गोहत्या की बढ़ती घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन किया। और तस्करों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
कहा गया कि आवारा गोवंश जो सड़कों पर भारी संख्या में दिखाई देते थे, धीरे-धीरे गायब होते जा रहे हैं। वह पशु गोशालाओं में भी नहीं पहुंच रहे हैं। तस्कर आवारा गोवंशीय पशुओं को पकड़कर गायब करने में लगे हैं। कार्यकर्ताओं ने तस्करों पर कार्रवाई न होने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर रूम सिंह यादव, धर्मेंद्र मिश्रा, रामसेवक मौर्य, अनुज कुमार, राजेश सिंह, संदीप सिंह, गोपाल कृष्ण, नीलम आदि रहे। संवाद