फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में जबरन बिजली के खंभे लगाने के विरोध में धरने पर बैठा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सड़क किनारे खेत में जबरन बिजली खंभे लगाने के विरोध में बिलसंडा के पीड़ित परिवार ने मंगलवार को नेहरू पार्क में धरना दिया। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खंभे हटवाने की मांग की।
विज्ञापन

मामला बीसलपुर तहसील क्षेत्र के गांव अडिय़ारा सिमरौली का है। गांव निवासी टीकाराम के मुताबिक उनकी कृषि जमीन गांव सिमरौली में है। उनका खेत आबादी के पास होने के कारण झोपड़ी भी पड़ी हुई है। आरोप है कि विधायक के करीबी नरेंद्र कुमार, मान सिंह, बलवीर, रामू आदि ने राजनीति पहुंच के कारण एसडीओ और बिलसंडा पुलिस से सांठगांठ करके खेत में जबरन बिजली के खंभे लगवा दिए, जबकि खेत के बराबर में सड़क भी है। विरोध करने पर आरोपियों ने हमलाकर जान से मारने की भी धमकी दी। इधर खेत में जबरन खंभे लगाने के विरोध में पीड़ित टीकाराम ने परिवार से नौ सदस्यों के साथ सामाजिक दूरी का पालने करते हुए सांकेतिक धरना दिया और कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की खंभे हटवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें