पीलीभीत। मंडी शुल्क और यूजर टैक्स समाप्त कराने की मांग को लेकर मंडी समिति कारोबारी 19 जून से अपने कारोबार बंद कर दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अफरोज जिलानी ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने मंडी शुल्क पांच जून से समाप्त कर दिया है, मगर मंडी शुुल्क और मंडी अधिनियम मंडी में कारोबार करने वाले व्यापारियों पर पूर्व की भांति लागू है। जबकि व्यापारी वर्ग पहले से मंडी शुल्क खत्म करने की मांग करता आ रहा है। उन्होंने बताया कि इसके विरोध में 19 और 20 जून को गल्ला मंडियों के व्यापारी 48 घंटे की हड़ताल पर रहेंगे। 19 जून को 10 बजे से 11 बजे तक मंडी के व्यापारी मंडी सचिव कार्यालय पर धरना देंगे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडी सचिव को सौंपेंगे। 20 जून को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा।