ग्राम कुरिय्या में जल भराव होने पर विरोध जताते ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
बरखेड़ा। बरसात के पानी से गांव की सड़क पर जलभराव हो गया। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन कर शिकायत की।
ब्लॉक बरखेड़ा केवग्राम पंचायत कुरैया ताल्लुका फूटा कुआं के मुख्य सड़क पर जमा बरसाती पानी की समस्या को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर जलभराव की समस्या को लेकर कई बार ब्लॉक, जिला स्तर के अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा, जिससे पूरे गांव के लोगों के साथ ही स्कूल जाने वाले बच्चों को बरसाती पानी से होकर गुजरना पड़ता है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में दिनेश कुमार एडवोकेट, बुद्धपाल मौर्य, रोहन लाल, रामपाल, श्रीकांत प्रसाद, राम सरण मौर्य, रामदयाल आदि शामिल रहे। संवाद