फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खोदी गईं सड़कों की मरम्मत न कराने के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 13 Aug 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
दियोरिया। गांव पैंतबोझी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गईं सड़कों की मरम्मत नहीं कराने पर जल निगम के विरोध में ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि जल निगम के ठेकेदारों ने लगभग तीन वर्ष पहले पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की अब तक मरम्मत नहीं कराई। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव पैंतबोझी से होते हुए बरखेड़ा को आवागमन करते हैं। इससे लगभग पंद्रह गांव की लगभग पचास हजार आबादी प्रभावित है। बाइक सवार लोगों को निकलने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बारिश के मौसम में राहगीरों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। प्रदर्शन करने वालों में ओमप्रकाश, रजनीश, जयवीर, मोतीराम, अनिल कुमार, देवेंद्र कुमार, पवन, करन, सुमित, रोहित, अमित, रितेश, सुधीर आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें