पूरनपुर। खराब बिजली आपूर्ति के विरोध में घुंघचाई विद्युत उपकेंद्र पर रविवार रात दस बजे उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है। क्षेत्र में मात्र आठ-दस घंटे आपूर्ति की जा रही है। इससे गर्मी में लोगों को राहत नहीं मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई नहीं हो पा रही है। प्रदर्शनकारियों ने बिजली आपूर्ति में शीघ्र सुधार न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। संवाद
धार्मिक स्थल के समीप तालाब खोदने पर जताया रोष
पूरनपुर। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया में एक धार्मिक स्थल के समीप बगैर अनुमति तालाब खोदने के विरोध में एकत्र हुए लोगों ने विरोध किया। विरोध कर रहे लोगों का कहना था तालाब से हादसों की आशंका बढ़ जाएगी। धार्मिक स्थल के पुजारी ने क्षीर सागर के रूप में तालाब बनवाने और धार्मिक प्रतिमाओं को स्थापित कराने की जानकारी विरोध कर रहे लोगों को दी। संवाद
हबीब उर रहमान पूरनपुर तहसीलदार बने
पूरनपुर। गैर जिले को स्थानांतरित तहसीलदार धु्रवनरायन यादव को सोमवार को रिलीव कर दिया गया। स्थानांतरित होकर आए तहसीलदार हबीब उर रहमान अंसारी ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। संवाद
गलत तरीके से बाइक सीज करने का आरोप
पूरनपुर। मोहल्ला अहमदनगर देहात निवासी इश्तियाक ने एसडीएम को दिेए शिकायती पत्र में नगर चौकी इंचार्ज परगलत तरीके से बाइक को सीज करने और रुपये मांगने का आरोप पर लगाया। शिकायत में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। नगर चौकी इंचार्ज दीपचंद ने बताया कि बाइक लावारिश हालत में असम चौराहा पर एक चाय की दुकान पर मिली थी। उसमें पटाखे वाला सिलेंसर लगा था। इस पर बाइक को सीज किया गया। संवाद