बिलसंडा। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में हनुमान दल के कार्यकर्ताओं ने पार्क तिराहा पर पुतला फूंका। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसओ को सौंपा।
शनिवार को हनुमान दल के जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र होकर बैंक आफ बड़ौदा चौराहा से कमल पार्क तक बांग्लादेश के आतंकी संगठन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए पहुंचे। इसके बाद कमल पार्क पर उसका पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन में कहा कि बांग्लादेश में आतंकी संगठन की ओर से हिंदुओं पर किए जा रहे अत्याचारों पर तत्काल रोक लगाई जाए।
उन्होंने कहा कि अगर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर रोक नहीं लगी तो हनुमान दल, राष्ट्रीय योगी सेना और हिंदू संगठन प्रदेश एवं देश में उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर आशीष सक्सेना, वैभव सक्सेना, सौरभ, प्रतीक, लल्ला दुवे, सुनील, पवन, रवि पंडित आदि मौजूद रहे।
हनुमान सेवा समिति ने भी सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, महिलाओं के साथ मारपीट और दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने के लिए हनुमान सेवा समिति ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर को सौंपा।
ज्ञापन में अत्याचारों को रोकने और हिंंदुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में केशव वैश्य, राजकुमार, तरुण मिश्रा, दोदराम, आशीष लोधी आदि शामिल रहे। संवाद