पूरनपुर। गांव भगवंतापुर के समीप हत्या के लिए क्रूरतापूर्वक बांधे गए दो संरक्षित पशुओं की सूचना पर पहुंचे हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। उन्होंने पशुओं को छुड़वाकर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी, कार्यकर्ताओं के पहुंचने से पहले ही भाग गए।
भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि गांव भगवंतापुर से गांव कंजाखेड़ा जाने के रास्ते के समीप एक स्थान पर हत्या के लिए दो संरक्षित पशुओं को क्रूरता से बांधा गया था। बांधने की सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बांधे गए पशुओं को छुड़वाकर पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी इससे पहले ही भाग गए। इस दौरान जगदीश पांडेय, सत्येंद्र सक्सेना, प्रियांशु गिरि आदि मौजूद रहे। संवाद