फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाल वाटिका का भेजा प्रस्ताव, अनुमति का इंतजार

Sun, 15 Dec 2024 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पीलीभीत के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में बना बाल वाटिका-तृतीय का कक्ष।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में प्रथम और द्वितीय स्तर की बाल वाटिका संचालन का प्रस्ताव डीएम स्तर से केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली को भेजा गया है। अनुमति मिलने पर तीन से पांच वर्ष उम्र के करीब 80 बच्चों को प्रवेश मिलेगा। बच्चे बेहतर माहौल में पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में बाल वाटिका तृतीय का संचालन पिछले सत्र से किया जा रहा है। इस बाल वाटिका में पांच से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को प्रवेश मिलता है। प्री-प्राइमरी की इस कक्षा में बच्चों को पढ़ना-लिखना सिखाया जाता है। अब केंद्रीय विद्यालय ने बाल वाटिका-प्रथम और द्वितीय के संचालन की अनुमति मांगी है।
बाल वाटिका प्रथम में तीन से चार वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को प्रवेश मिलता है। वहीं, बाल वाटिका द्वितीय में चार से पांच वर्ष के बच्चे आते हैं। अगर इन कक्षाओं के संचालन की अनुमति मिली तो जिले के 80 बच्चों का प्रवेश हो सकेगा। प्रधानाचार्य ने बताया कि बाल वाटिका के संचालन की अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें