फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर ठगने वालों की खंगाली जा रहीं संपत्तियां

Tue, 11 Mar 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। विदेश में अच्छी नौकरी के सपने दिखाकर युवाओं को ठगने वाले आइलेट संचालकों के खिलाफ दर्ज मामलों की विवेचना एसआईटी ने शुरू कर दी है। टीम ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर अभिलेख कब्जे में लिए। आरोपियों की संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन


जिले में फर्जी अभिलेखों, वीजा और विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले सामने आने पर एसपी ने 24 फरवरी को कोतवाली में जन सुनवाई शिविर लगाया था। शिविर में 250 शिकायतें आईं थीं। परीक्षण के बाद 88 मुकदमे दर्ज करने के आदेश एसपी ने दिए। इसके अलावा 24 अन्य मुकदमे दर्ज किए गए। शिकायतें आने का क्रम अब भी जारी है।
शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट भी दर्ज कर रही है। दर्ज मुकदमों की प्रभावी पैरवी, जांच और कार्रवाई के लिए एसपी ने स्पेशल सेल का गठन किया था। एसआईटी को जिले में दर्ज किए गए 112 मुकदमों की विवेचना ट्रांसफर की गई थी।
विज्ञापन

एसआईटी ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर अभिलेख कब्जे में लिए। साथ ही आरोपियों की संपत्ति खंगालनी शुरू कर दी है। टीम में शामिल एसआई अचल कुमार, मनीष कुमार ने कोतवाल नरेश कुमार त्यागी से जानकारी हासिल की।



एसआईटी इन मुकदमों की कर रही है विवेचना

पूरनपुर कोतवाली में दर्ज 77, पीलीभीत कोतवाली के दो, सुनगढ़ी के दो, न्यूरिया के पांच, अमरिया के पांच, बिलसंडा का एक, माधोटांडा के 12, घुंघचाई के चार मुकदमों को विवेचना के लिए एसआईटी को ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें