फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार वाहन पर पथराव का आरोप

Fri, 10 Feb 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
प्रचार वाहन पर पथराव का आरोप
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी बाबूराम पासवान के प्रचार वाहन के चालक गांव सबलपुर खास निवासी हरदीप कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को अनुमति के चुनाव प्रचार वाहन से गांव कंजाखेड़ा चुनाव प्रचार को गया था। गांव में कुछ लोगों ने वाहन पर पथराव कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। पोस्टर भी फाड़ दिए तथा विरोध करने पर उसे व उसके साथी गांव चकपुर निवासी जगदीश की पिटाई करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। वाहन चालक की तहरीर पर एसएसआई एमएस विष्ट ने गांव पहुंचकर जांच की। जांच के बाद उन्होंने बताया कि बच्चों द्वारा वाहन पर पत्थर फेंकने और पोस्टर फाडने का मामला पाया गया। जांच पूरी होने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें