भारतीय बांसफोर परिवार महा समिति की ओर से बच्चों को किया गया सम्मानित। स्रोत संगठन
पीलीभीत। भारतीय बांसफोर परिवार महा समिति (रजि.) के तत्वावधान में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सफल हुए बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शाहजहांपुर से बाबूजी बांसफोर व राजकुमारी शामिल हुए। विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पीलीभीत व बरेली जिले से चयनित 26 मेधावी छात्र-छात्राओं को इस सम्मान से नवाजा गया। समिति के सदस्य कविता बंसवाल, जितेंद्र बंसवाल, अनिल, अर्जुन बंसवाल, भगवती, राखी देवी व विवेक भारती समेत अन्य का समारोह को सफल बनाने पर योगदान रहा। संवाद