शामिल रहेंगी आकर्षक झांकियां, बनाई गई रूपरेखा
संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। श्री ब्राह्मण कल्याण समिति की ओर से 10 मई को दोपहर दो बजे परशुराम जयंती पर आकर्षक झांकियां के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी।
यह निर्णय मंगलवार को बेनी राम मंदिर में हुई श्री ब्राह्मण कल्याण समिति की बैठक में किया गया। बैठक में तय किया गया 10 मई को अपराह्न दो बजे मोहल्ला दुर्गा प्रसाद स्थित बाबा त्रिलोकी नाथ मंदिर से शोभायात्रा शुरू होगी। प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद इसी मंदिर में शाम को आकर समाप्त हो जाएगी।
शोभायात्रा में भगवान परशुराम के अलावा अन्य झांकियां भी सजाई जाएंगी। शोभायात्रा का नगर में जगह- जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष आलोक नगाइच ने और संचालन सूर्य प्रकाश मिश्रा ने किया।
बैठक में उमाकांत मिश्रा, नरेश शर्मा, अमित मोहन मिश्रा, राकेश अवस्थी, शिवतीर्थ उपाध्याय, नितिन पाठक, अनुभव अवस्थी, राकेश पाठक, राजा शुक्ला, प्रबल शर्मा ,सुधांशु तिवारी, राजीव पाठक, मुकेश उपाध्याय, शशि भूषण कटिया समेत काफी लोग मौजूद रहे।