फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: राम वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया

विज्ञापन
बिलसंडा के हनुमान मंदिर पर रामकथा सुनाते कथावाचक अंबरीष तिवारी । स्रोत - आयोजक
विज्ञापन
बिलसंडा। नगर में चल रही श्री रामकथा में सातवें दिन कथा व्यास ने राम वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन

कथा व्यास अंबरीश ने कहा कि भरत और शत्रुघ्न ननिहाल से बुलाए गए। जब यह जानकारी हुई कि उनके बड़े भैया राम को वनवास मिला है, तो उन्हें बड़ा दुख हुआ। वे तुरंत अयोध्यावासियों को सूचना देकर गुरु वशिष्ठ, माता कैकेई और सुमंत के साथ श्रीराम को मनाने के लिए निकल गए लेकिन श्रीराम ने उनकी बात नहीं मानी। अंत में गुरु वशिष्ट से आज्ञा लेकर भरत श्रीराम की खड़ाऊ लेकर लौट आए। कहा कि जब तक भैया वन से वापस नहीं आ जाएंगे तब तक अयोध्या में उनकी चरण पादुका रखकर पूजा करूंगा। इस दौरान कथा व्यास ने श्रीराम-केवट प्रसंग भी सुनाया। इस मौके पर राजू मिश्रा, सचिन मिश्रा, अरविंद शुक्ला, भोज, मनोज वर्मा समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद

बिलसंडा के हनुमान मंदिर पर रामकथा सुनाते कथावाचक अंबरीष तिवारी । स्रोत - आयोजक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें