फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रवर डाक अधीक्षक को बताईं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण को पहुंचे थे, निरीक्षण करने के बाद दिए कई निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। बरेली मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक अमित दत्त ने बुधवार को मुख्य उप डाकघर का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर लोगों ने लोगों ने उन्हें उप डाकघर से संबंधित समस्याएं बताईं।
प्रवर डाक अधीक्षक ने सभी योजनाओं से संबंधित अभिलेख देखे। निरीक्षण में पता चला कि इन योजनाओं का लक्ष्य अभी शतप्रतिशत पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने अधीनस्थों को 31 मार्च तक शेष लक्ष्य हर हालत में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, प्रकाश, पेयजल, उपभोक्ताओं के बैठने समेत सारी व्यवस्थाएं देखी। सभी पटलों पर तैनात कर्मचारियों से उनके कार्यों के बारे में पूछा और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कर्मचारियों को उपभोक्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार करने और उनकी समस्याएं अतिशीघ्र हल करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उपभोक्ताओं ने उन्हें बताया कि उपडाकघर में आए दिन कनेक्टीविटी फेल रहती है। उपडाकघर में मानक के अनुरूप स्टॉफ नहीं है। उपभोक्ताओं के बैठने के लिए जगह नहीं है। उपभोक्ताओं के वाहन खड़े करने का कोई बंदोबस्त नहीं है। उपभोक्ताओं की पासबुकें समय पर प्रिंट नहीं की जाती है। अभिकर्ता अनाधिकृत रूप से उप डाकघर में कुर्सी डालकर बैठते हैं। प्रवर डाक अधीक्षक निरीक्षण की औपचारिकता निभाकर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें