पीलीभीत। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बुधवार को कोषागार डबल एवं सिंगल लॉक रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जनरल स्टाम्प, पैड लॉक रजिस्टर, जनरल रजिस्टर के साथ मुख्य अभिलेखों का सत्यापन किया। इस दौरान अभिलेखों के आधारप्राप्त कर्ताओं व निर्गत सामग्री के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान मुख्य कोषाधिकारी रेनू बौद्ध, सहायक कोषाधिकारी मो. नसीम, आशुतोष मिश्रा लेखाकार, राजेन्द्र कुमार लेखाकार, धर्मेंद्र कुमार कैशियर, गंगाराम लेखाकार, सूरज, संजीव कुमार मौजूद रहे। संवाद