बरखेड़ा। गांव दौलतपुर पट्टी में देवस्थल मढ़ी पर रामलीला मेले के प्रथम दिन दंगल का शुभारंभ मेला अध्यक्ष जगदीश साहू राठौर ने किया। दंगल में क्षेत्रीय व बाहरी पहलवानों ने कुश्ती लड़ी। दंगल में पहले दिन नौ सौ रुपये की इनामी कुश्ती आकाश पहलवान आगरा तथा चंद्रसेन पहलवान कलान शाहजहांपुर के बीच हुई। यह कुश्ती का मुकाबला बराबरी पर छूटा। दंगल में कुल 12 मुकाबले हुए। मेला आयोजक दीनदयाल, संचालक राजकुमार सहित कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे। संवाद