फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिना शटडाउन लिए खंभे पर चढ़ाया प्राइवेट कर्मचारी, लाइन बंद होने के बाद गिरा नीचे, दर्दनाक मौत

Wed, 01 Jul 2026 11:06 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बिजली बंद किए बिना खंभे पर चढ़े निजी कर्मचारी भीमसेन की करंट लगने से मौत हो गई। टीजीटू लाइनमैन मंगलसेन भी घायल हुए।
विज्ञापन
घायल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिना शटडाउन लिए एक प्राइवेट कर्मचारी को बिजली के खंभे पर चढ़ा दिया गया। इससे वह बिजली लाइन की चपेट में आया गया। इससे वह गंभीर रुप झुलस गया। इसके बाद नीचे खड़े एक दूसरे युवक ने सीढ़ी के सहारे चढ़कर युवक को बिजली की लाइन से छुड़ाया। इसके बाद वह नीचे गिर गया। नीचे गिरने के दौरान मौके पर खड़े कर्मचारी भी इसकी चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

दो दिन पूर्व शुरु हुई बारिश के दौरान रुपपुर गांव की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पौटा कलां के रहने वाले संविदा लाइनमैन बदरुल हसन उर्फ पप्पू ने फोन कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद भी कर्मचारी नहीं पहुंचा। इसके बाद मंगलवार की देर रात प्राइवेट कर्मचारी थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव जारकल्लिया के रहने वाले भीमसेन को लेकर पहुंचा, लेकिन फॉल्ट को दुरुस्त नहीं करा सके। इसके बाद वह लोग रात में अस्थाई रुप से लाइट को जोड़कर वहां से चले गए। 

हालांकि लो बोल्टेज की समस्या बनी रही। बुधवार को राजीव कॉलोनी के रहने वाले टीजीटू लाइनमैन (टेक्नीशियन ग्रेड-2) मंगलसेन प्राइवेट कर्मचारी भीमसेन को लेकर पहुंचे। इस दौरान गांव के मंदिर के पास लगे खंभे पर बिना शटडाउन लिए हुए ही उसे चढ़ा दिया गया। इससे बिजली लाइन में वह चिपक गया। इसके बाद वहां की लाइन को बंद कराया गया। वहीं नीचे खड़ा एक अन्य कर्मचारी खंभे पर चढ़ा। इसके बाद उसे लाइन से छुड़ाया। इसके बाद नीचे गिरते समय वह टीजीटू लाइनमैन के ऊपर जा गिरा। इससे वह भी गंभीर रुप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में पहुंचा गया। जहां भीमसेन को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने जेई सहित संविदा कर्मचारी पर लगाए गंभीर आरोप
मृतक के छोटे भाई हरीशंकर ने बताया कि उसके भाई बिजली काम करने के साथ ही खेती का काम करते है। वह संविदा लाइनमैन के कहने पर वहां गए। बिना शटडाउन लिए उन्हें जान से मारने के हिसाब से चढ़ा दिया गया। इससे उनकी मौत दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने जेई गौरव मिश्रा पर भी गंभीर आरोप लगाए है।

पूरे मामले का वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
प्राइवेट कर्मचारी खंभे पर चढ़ने के दौरान उसमें चिपक गया। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें एक युवक सीढ़ी के सहारे नीचे से खंभे पर जाता है। इसके बाद उसे छुटाता है। इससे वह नीचे आकर सड़क पर गिर जाता है। इसके बाद ग्रामीण भी विभागीय कर्मचारियों को खरी खोटी सुनाते हुए दिख रहे है।

संविदा कर्मचारियों ने भी निजी तौर पर लगा रखे है प्राइवेट कर्मचारी
संविदा कर्मचारियों को क्षेत्र का विभाजन किया गया है, जिससे यह उन क्षेत्रों में आने वाली समस्याओं का समाधान कर सके, लेकिन इन कर्मचारियों ने प्राइवेट कर्मचारियों को लगा रखा है। ऐसे में विभागीय लापरवाही के चलते लोगों जाने जा रही है।

विभागीय अफसरों की ओर जांच टीम की गई गठित, टीजीटू किया सस्पेंड
मामले की जानकारी के लिए पहले तो विभागीय अफसरों की ओर से लगातार उसे निजी कर्मचारी बताया जाता रहा। इसके बाद वीडियो वायरल होने पर अफसरों ने घटनाक्रम को स्वीकार किया। इसके बाद टीजीटू लाइनमैन की लापरवाही को देखते हुए सस्पेंड किया गया। साथ ही विभागीय स्तर से बीसलपुर और पूरनपुर के अधिशासी अभियंता को सौंपी है।
विज्ञापन

एक कर्मचारी किया सस्पेंड, जांच टीम बनाई
जिस कर्मचारी की मौत हुई है। वह एक प्राइवेट कर्मचारी है। शटडाउन नहीं लिया गया है। इसमें कर्मचारी की लापरवाही सामने आई है। इसके चलते उसे सस्पेंड किया गया है। साथ ही विभागीय स्तर से जांच टीम का भी गठन कर दिया गया है। - मनोज कुमार, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें