फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: निजी एजेंसियां भी संस्थानों को दे सकेंगी अग्निशमन एनओसी

Mon, 22 Dec 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जनपद के व्यापारियों, उद्यमियों और शिक्षण संस्थान संचालकों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन के नए निर्देशों के तहत अब अग्निशमन अनापत्ति प्रमाणपत्र (फायर एनओसी) की प्रक्रिया में अधिकृत निजी एजेंसियों को भी शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे अब प्रतिष्ठानों, बहुमंजिला इमारतों और औद्योगिक इकाइयों को एनओसी के लिए सरकारी अग्निशमन विभाग के लंबे चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
अब तक फायर एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया जटिल मानी जाती थी। आवेदन के बाद निरीक्षण और कागजी औपचारिकताओं में महीनों लग जाते थे, जिससे कई परियोजनाएं लंबित रहती थीं। शासन का मानना है कि निजी एजेंसियों की भागीदारी से निरीक्षण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा होगा।
निजी एजेंसियां वर्ष में दो बार निरीक्षण करेंगी और सुरक्षा मानकों की तकनीकी जांच कर रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराएंगी। सीएफओ अनुराग सिंह ने बताया कि केवल शासन से पंजीकृत और मानकों पर खरी उतरने वाली एजेंसियों को ही यह अधिकार मिलेगा। किसी भी लापरवाही पर एजेंसी का लाइसेंस रद कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें