फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार के बंदी की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला कारागार के दमा पीड़ित बंदी छोटेलाल (68) की लखनऊ में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई है। अपने पुत्र अशोक कुमार की हत्या के आरोप में 27 सितंबर से छोटेलाल जेल में बंद था। तीन दिन पहले हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर किया था।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना के गांव सुंदरपुर निवासी छोटेलाल को अपने पुत्र की हत्या के आरोप में पुलिस ने 27 सितंबर को जिला कारागार में भेजा था। बताया जा रहा है कि छोटेलाल पहले से दमा के रोगी था। जेल में निरुद्घ होने के बाद उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। जहां कई दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालात गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसको लखनऊ रेफर कर दिया। रविवार को इलाज के दौरान छोटे लाल की मौत हो गई। इसकी सूचना जेल प्रशासन की ओर से परिवार वालों को दे दी गई। परिवार वाले भी लखनऊ पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद जेल प्रशासन ने शव परिजनों को सौंप दिया। जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह ने बताया कि छोटेलाल काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया, मगर इलाज के दौरान मौत हो गई। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें