फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मवेशियों को लंपी वायरस से बचाने की तैयारी, नेपाल सीमा क्षेत्रों में वैक्सीनेशन तेज

Mon, 07 Sep 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मवेशियों में फैलने वाले लंपी वायरस की आशंका को देखते हुए पशुपालन विभाग ने वैक्सीनेशन की कवायद तेज कर दी है। जिले में करीब 48 हजार वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराई गई है। इनमें से अब तक करीब 17 हजार पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। संक्रमण की आशंका वाले नेपाल से सटी जिले सीमा क्षेत्रों को प्राथमिकता में रखते हुए यहां वैक्सीनेशन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग की ओर से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मवेशियों का टीकाकरण कराया जा रहा है। खासतौर पर नेपाल सीमा से सटे और संवेदनशील इलाकों में विभाग की टीमें पहुंचकर पशुपालकों के पशुओं को वैक्सीन लगा रही हैं। विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक मवेशियों को समय रहते वैक्सीन लगाकर उन्हें लंपी वायरस से सुरक्षित किया जा सके।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके त्यागी ने बताया कि लंपी वायरस को लेकर विभागीय टीम की ओर से टीकाकरण कराया जा रहा है। जल्द ही सभी पशुओं का टीकाकरण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें