पीलीभीत। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में आलोक कुमार नगाइच को अध्यक्ष और मोहन स्वरूप को सचिव चुना गया। जबकि नीरज जायसवाल कोषाध्यक्ष बने। निर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया गया।
बृहस्पतिवार को संपन्न हुए चुनाव के बाबत चुनाव अधिकारी जयवीर सिंह परमार ने बताया कि अध्यक्ष पद पर आलोक कुमार नगाइच को 91 वोट मिले, जबकि उनके विपक्षी स्नेहलता तिवारी को 35 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भगवान दास शर्मा ने 79 वोट पाते हुए देव कुमार गुप्ता को हराया। उन्हें 48 वोट मिले।
सचिव पद पर मोहन स्वरूप 68 वोट पाकर विजयी घोषित किए गए। इस पद पर सुशील कुमार यादव को 59 वोट मिले। नीरज जायसवाल 85 वोट पाकर कोषाध्यक्ष बने, जबकि उनके विपक्षी खंजन लाल वर्मा को 42 वोट मिले। वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के तीन पदों के लिए छह प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से 80 वोट पाने वाले अमित कुमार जौहरी व 67 वोट पाने वाले अवधेश कुमार शर्मा को विजयी घोषित किया गया। वीरेंद्र कुमार सक्सेना व देवी सिंह 54-54 वोट के साथ बराबरी पर रहे।
इनका निर्णय शुक्रवार को पर्ची के माध्यम से किया जाएगा। मनोज कुमार अग्रवाल को 53 व अतुल कुमार सिंह को 50 वोट के साथ हार का मुंह देखना पड़ा। कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के तीन पदों के लिए तीन ही नामांकन हुए थे। इनमें से प्रदीप कुमार अग्रवाल, मोहित प्रकाश गंगवार व अर्चना सागर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।