पीलीभीत। फसल की गारंटी वाला दाम और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों के आंदोलन में शामिल होने के लिए जिले के किसान भी जा सकते हैं। इसकी तैयारी भी किसान संगठनों ने कर ली है। संगठन से निर्देश मिलते ही किसान दिल्ली की ओर कूच करेंगे।
भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने बताया कि जिले के किसानों ने दिल्ली जाने की तैयारी कर ली है। जिले के किसान, प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ हैं। एमएसपी और अन्य मांगों के लिए आंदोलन चल रहा है। संगठन का निर्देश मिलते ही यहां से किसान दिल्ली के लिए जाएंगे। संवाद