पीलीभीत। वसंत पंचमी पर मंदिरों, स्कूल-कॉलेजों में मां सरस्वती का पूजन और अन्य कार्यक्रम हुए। शहर में कई स्थानों पर भंडारा हुआ। लोगों ने खिचड़ी खिलाई। वहीं लोगों ने स्नान व दान के साथ मंदिरों में पूजा-अर्चना की। पार्क और मैदानों में पतंगबाजी भी हुई। लोगों ने पीत वस्त्र धारण कर ज्ञान की देवी को पूजा। इस दौरान पूरे दिन शहर से लेकर गांवों लोगों ने पतंगबाजी का लुत्फ उठाया।
कायस्थ सेवा समिति और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में मोहल्ला सुनगढ़ी स्थित कायस्थ भवन में मां सरस्वती का पूजन किया गया। साथ ही तहरी भोज का आयोजन किया गया। लोगों ने पूजन करके पतंग उड़ाई। इस दौरान महेश नारायन प्रधान, सुशील बाबू सक्सेना, अवनीश सक्सेना, अनिल कमल, अविनाश चंद्रा, बृज बिहारी लाल सक्सेना, राजेन्द्र सक्सेना, अशोक बाबू सक्सेना, संदीप सक्सेना आदि मौजूद रहे। संतराम सरस्वती शिशु मंदिर में सरस्वती पूजन, विद्यारंभ संस्कार व मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम मनाया गया ।
विद्यालय के आचार्यों ने सुंदरकांड का पाठ किया। नवीन शिशुओं का विद्यारंभ संस्कार विद्यालय के आचार्य राजेंद्र मिश्रा ने कराया। विद्यालय में पढ़ने वाले भैया बहनों ने अपने माता-पिता की आरती उतार कर उनसे अपनी होने वाली गलतियों के लिए क्षमा मांगी और भविष्य में गलती न करने का आश्वासन दिया। चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बंसत पंचमी पर सुंदरकांड पाठ और हवन का आयोजन हुआ।
प्रधानाचार्य चंद्रभान शर्मा ने कहा कि आज के दिन का बड़ा महत्व है। विद्यालय में रंगोली एवं पतंगबाजी प्रतियोगिता हुई। पतंगबाजी में सूरज वर्मा व राहुल ने पहला स्थान हासिल किया। रंगोली में नौ बी के कृष्णा राठौर, अर्पित राठौर ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बसंत पंचमी के मौके पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना हुई। पंडित नारायण लाल शर्मा व गार्गी ने विधि विधान से हवन-पूजन किया। इस मौके पर पतंग उडाओ प्रतियोगिता भी हुई। कक्षा नौ की छात्रा संध्या पहले स्थान पर रही।
बीसलपुर में हुआ वैदिक हवन
बीसलपुर। आर्य समाज भवन में बुधवार को वसंत पंचमी पर वैदिक हवन हुआ। इसमें आर्यजन ने आहुतियां डाली। इस दौरान राजेश कुमार शर्मा, मोहन स्वरूप, राजेश भारद्वाज, उग्रसेन, हेतराम, हरस्वरूप, धर्मपाल मौजूद रहे। पर्व के महत्व पर उपमंत्री रतनलाल ने कविता पाठ किया। भूपराम वेदार्थी ने प्रवचन किया। संवाद
मझोला। चौधरी उमराव सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मझोला में बसंत पंचमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ मुख्य यजमान सुनील कुमार व विद्यालय प्रबंधक सुरेंद्र मल्ल ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया। आचार्य बंधु एवं छात्र-छात्राओं ने हवन में आहुतियां दी।
गजरौला में पूरी गईं सरस्वती मां
गजरौला। छात्रों ने गढ़ा जंगल स्थित हनुमान मंदिर जाकर माता सरस्वती की पूजा की। वंदना के बाद भंडारे का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं ने शुभ मुर्हूत में कलम और पुस्तकों के साथ विद्यादायिनी की अराधना की। हवन पूजन के उपरांत भंडारा किया।मुकेश कुमार, कृष्ण कुमार, गौरव वर्मा,प्रियंका, पूजा, गीता, मंजू आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
शहर के मोहल्ला मोहम्मद फारूख में घर पर किया गया मां सरस्वती का पूजन । स्रोत - स्वयं
शहर के मोहल्ला मोहम्मद फारूख में घर पर किया गया मां सरस्वती का पूजन । स्रोत - स्वयं
शहर के मोहल्ला मोहम्मद फारूख में घर पर किया गया मां सरस्वती का पूजन । स्रोत - स्वयं
शहर के मोहल्ला मोहम्मद फारूख में घर पर किया गया मां सरस्वती का पूजन । स्रोत - स्वयं