पीलीभीत में मुख्यमंत्री के 28 या 29 जून को पतरासा कुंवरपुर दौरे की संभावना है, हालांकि तिथि तय नहीं है। जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनसभा स्थल और ग्राम सचिवालय तैयार किए जा रहे हैं।
पीलीभीत में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर बरखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के गांव पतरासा कुंवरपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। 28 या 29 जून को मुख्यमंत्री के आने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि कार्यक्रम की तिथि अभी तय नहीं हुई है।
विज्ञापन
दौरे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जनसभा स्थल और ग्राम सचिवालय को तैयार करने के लिए सैकड़ों कर्मचारी, मजदूर, जेसीबी मशीनें और डंपर लगाए गए हैं। अधिकारी लगातार मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं और तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।
विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पतरासा कुंवरपुर स्थित ग्राम सचिवालय का निरीक्षण करेंगे तथा ब्लॉक स्तर पर संचालित ग्राम विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
तैयारियों की निगरानी के लिए अपर जिलाधिकारी तथा बीसलपुर के उपजिलाधिकारी नागेंद्र पांडेय लगातार मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिलाने में जुटे हुए हैं। प्रशासनिक अमला मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।