फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत, जहर देकर हत्या का आरोप

Sun, 25 Jun 2023 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव पताबोझी निवासी वेदपाल की पत्नी 30 वर्षीय रेखा देवी की संदिग्ध हालत मेंं मौत हो गई। रेखा की मां ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। रेखा गर्भवती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव हमीरपुर निवासी प्रकाश की पत्नी मुन्नी देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रेखा की शादी आठ साल पहले गांव पताबोझी निवासी वेदपाल से की थी। उसका शादी के बाद से ही उत्पीड़न किया जा रहा था। अक्सर पिटाई की जाती थी। गर्भवती होने के बाद उसकी न तो कोई जांच कराई गई और न इलाज कराया गया। मुन्नी ने पुत्री की जहर देकर हत्या करने की आशंका व्यक्त की। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि गर्भवती रेखा जिला अस्पतला में भर्ती थी। वहीं उसकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें