फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। माधोटांडा मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान प्रसूता की मौत से भड़के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। हंगामे के बीच चिकित्सकों से वार्ता के बाद परिजनों ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

घटना शनिवार देर रात की है। बरखेड़ा निवासी सचिन ने बताया कि वह अपनी गर्भवती पत्नी सुमन देवी (29) को दिखाने के लिए शनिवार दोपहर करीब 12 बजे शहर के माधोटांडा मार्ग स्थित निजी अस्पताल में लेकर आए थे। परामर्श के बाद चिकित्सक ने सामान्य डिलीवरी करने का आश्वासन दिया। दस हजार रुपये में प्रसव कराने की बात तय हुई। इस पर तीन हजार रुपये जमा कर दिए गए।
शनिवार रात करीब आठ बजे चिकित्सकों ने मरीज को कक्ष में ले जाकर उपचार शुरू किया। पीड़ित पति का कहना है कि कक्ष में ले जाने से पहले तक उसकी पत्नी सामान्य रूप से चल फिर रही थी। कुछ देर बाद कक्ष में मौजूद स्टाफ में हलचल हुई। जानकारी करने पर काफी देर तक परिजनों को कुछ नहीं बताया गया। दबाव डालने पर स्टाफ ने प्रसूता की मौत होने की जानकारी दी। पति का आरोप है कि उपचार के दौरान गलत इंजेक्शन लगाने से उसकी मौत हो है।
विज्ञापन

आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे को देख अस्पताल का स्टाफ कक्ष में बंद हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। कुछ देर बाद परिजन और चिकित्सकों के बीच चली वार्ता के बाद समझौता हो गया। इसके बाद परिजन कार्रवाई से इनकार करते हुए शव घर ले गए। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार रात जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई थी। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें