फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गर्भवती की मौत, ससुरालियों पर इलाज न कराने का आरोप

Tue, 10 Mar 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। गर्भवती की मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर इलाज न कराने का आरोप लगाया। ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम पंडरी निवासी रामपाल ने न्यूरिया पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री चांदनी (24) की शादी करीब तीन साल पूर्व पंडरी गांव निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल के लोग पुत्री के साथ मारपीट करते थे। उसकी पुत्री सात माह की गर्भवती थी। प्रताड़ना के चलते उसकी हालत बिगड़ने लगी।
आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसका उपचार नहीं कराया। सोमवार को तबीयत बिगड़ने की सूचना पर वह पुत्री के घर पहुंचे। पति समेत अन्य ससुरालियों ने उपचार कराने से मना कर दिया। इस पर वह पुत्री को लेकर जिला अस्पताल आए। जहां उपचार के दौरान सोमवार शाम पुत्री की मौत हो गई। सीओ सदर नताशा गोयल ने भी घटनास्थल पहुंचकर जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी सुभाष मावी ने बताया कि शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें