फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चार पहिया वाहन न देने पर गर्भवती विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। दहेज में चार पहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर सुनगढ़ी थाना के छोटा खुदागंज निवासी आशिया को पीटकर उसकी मां के साथ ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। साथ ही मांग पूरी न होने तक घर में न घुसने की चेतावनी दी। पुलिस ने आईजी के आदेश पर गर्भवती विवाहिता के पति सहित 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन




आशिया ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका निकाह एक साल पहले सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव बसीपुर निवासी फैय्याज से हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद ससुरालियों ने दहेज में 50 हजार रुपये और चार पहिया वाहन की मांग कर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। 15 दिन पहले उसे मारपीट कर घर से यह कहते हुए निकाल दिया कि जब तक मांग पूरी नहीं होती उसे घर में नहीं रखेंगे। मायके पहुंचकर उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। तब मायके वालों ने 50 हजार रुपये लेकर उसे ससुराल भेज दिया।
आरोप है ससुरालियों ने रुपये ले लिए और उसे वाहन लाकर न देने पर पीटा और तेजाब डालकर जलाने की धमकी दी। इस पर युवती ने दो सितंबर को मामले की जानकारी अपनी मां को फोन कर दी। इस पर उसकी मां उसकी ससुराल आईं। आरोप है कि ससुरालियों ने युवती व उसकी मां को पीटा। मांग पूरी न होने तक घर में न रखने की चेतावनी दी। घटना की शिकायत सेहरामऊ उत्तरी थाने में करने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी को भेजे शिकायती पत्र पर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन

एसओ रूपा बिष्ट ने बताया कि आईजी के आदेश पर आशिया की ओर से उसके पति फैय्याज, सास कईया, ननद चंदा, शमा, रूकसाना, ननदोई तारिक, इस्लाम, चचिया ससुर अजीजुर्रहमान, देवर राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें