घुंघचाई। प्रेमी के साथ गई युवती को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया।
बिलसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार रहती हैं। कुछ दिन पहले युवती रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। जहां उसकी एक युवक के साथ मुलाकात हुई। जो धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। चार दिन पहले युवती घर में रखे जेवर व नकदी लेकर प्रेमी के साथ चली गई। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। सूचना पर पुलिस ने सोमवार की रात दिल्ली से युवती को बरामद कर लिया।
थाने पर आने के बाद उसके परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने युवती को काफी समझाया लेकिन वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चलते रहे। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों के निर्णय का इंतजार कर रही है। संवाद