बीसलपुर में मंगलवार को हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करते श्रद्धालु । संवाद
पीलीभीत। ज्येष्ठ माह के दूसरे मंगलवार पर शहर में जगह-जगह प्रसाद बांटा व राहगीरों को शरबत पिलाया गया। मंदिरों में सुबह और शाम के समय विशेष पूजा-अर्चना की गयी।
शहर में मंदिरों के बाहर व अन्य स्थानों पर शरबत व प्रसाद का वितरण किया गया। कहीं-कहीं भोजन की व्यवस्था भी की गई। चावला चौराहे स्थित हनुमान मंदिर में सुबह 11 बजे से हलवे के प्रसाद का वितरण किया गया व राहगीरों को मीठा शरबत भी बांटा गया। स्टेडियम रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के बाहर दोपहर के समय कढ़ी-चावल के साथ ठंडे शरबत की सेवा की गई। नई वस्ती, डिग्री कॉलेज चौराहा, सुनगढ़ी थाना, स्टेशन रोड आदि जगहों पर संगठनों व आस-पास के लोगों की ओर से मीठा शरबत बांटा गया।
-
भारत विकास परिषद की ओर से बांटा गया शरबत
पीलीभीत। भारत विकास परिषद की ओर से मंगलवार को सीतापुर अस्पताल के सामने शरबत वितरण किया गया। संगठन के अध्यक्ष सौरभ सक्सेना ने कहा मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। संगठन की ओर से समाज के लिए इस तरह के आयोजन समय-समय पर किए जाते हैं। इस मौके पर डॉ. अनिल सक्सेना, अर्जित अग्रवाल विक्की, स्वतंत्र देवल, जगदीश सक्सेना आदि मौजूद रहे।