फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मधवापुर के मंदिर मेेें हुआ प्राण प्रतिष्ठा समारोह

विज्ञापन
बीसलपुर के गांव मधवापुर में प्रसाद वितरण करते श्रद्धालु।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव मधवापुर के बाबा सोमनाथ महादेव मंदिर में सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ।
विज्ञापन


मंदिर में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा होने से पहले शिव परिवार की प्रतिमाओं को ट्रैक्टर ट्राॅली पर सजाकर गांव नौगमियां के शिव मंदिर पर ले जाया गया। पूजा-अर्चना होने के बाद इन प्रतिमाओं को गांव मधवापुर के मंदिर में लाया गया। जलाधिवास, फलाधिवास, मिष्ठानाधिवास, दुग्धाधिवास और शयनाधिवास कार्यक्रम विधि-विधान से कराए गए। इसके बाद इन प्रतिमाओं को मंदिर में विधि-विधान से स्थापित कर दिया गया।
विज्ञापन

उपस्थित श्रद्धालुओं ने देव प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना की, प्रसाद चढ़ाया और विभिन्न प्रकार की कामनाएं की। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। इस मौके पर रितेश कुमार, धीरज तिवारी, प्रह्लाद भारती, ओमकार सोनकर आदित्य कुमार, वीरेंद्र भारती, रामऔतार भारती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें