फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में प्रजित शुक्ला ने जीता गोल्ड मेडल

Wed, 30 Jul 2025 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
प्रजित को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
पीलीभीत। ऑल इंडिया कोऑपरेटिव शुगर फैक्टरीज के प्रेसिडेंट रोशन लाल शुक्ला के परपौत्र प्रजित शुक्ला ने उत्तर प्रदेश प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 23 से 28 जुलाई तक डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज, दिल्ली में उत्तर प्रदेश राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई थी। उनकी टीम में उत्कर्ष व दिग्विजय भी शामिल थे। प्रजित के पिता एडवोकेट पीयूष शुक्ला व माता संगीता शुक्ला (पूर्व सदस्य जिला उपभोक्ता फोरम) व कोच अमित यादव ने उनकी इस उपलब्धि पर गर्व जताया। उन्हें यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी जी.एस. सिंह व विधायक सुरेश्वर सिंह ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इससे पहले प्रजित जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में भी पहला और तीसरा स्थान प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें