फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 11 हजार किमी की पदयात्रा पर निकले संत का किया सम्मान

Wed, 30 Jul 2025 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। उत्तराखंड के गंगोत्री से 11 हजार किलोमीटर की पदयात्रा पर निकले दिल्ली के संत मुकेश ठाकुरान को गायत्री परिजन और अन्य ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। दिल्ली के संत मुकेश ठाकुरान ने बताया कि 11 ज्योतिर्लिंग के दर्शन पदयात्रा से किए हैं। देश में सुख शांति, स्मृद्धि और सभी का कल्याण हो, इसके लिए उत्तराखंड के गंगोत्री से 17 सितंंबर-2024 को 11 हजार किलोमीटर की पदयात्रा शुरू की है। उनका अंतिम पड़ाव केदारनाथ में होगा। सोमवार शाम को नगर में पहुंचे संत का गायत्री परिजन संदीप खंडेलवाल, सपा नेता पवन यादव आदि ने उनसे मिलकर अंग वस्त्र प्रदान सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें