फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 पात्रों के खातों में भेजी गई प्रधानमंत्री आवास मरम्मत की दूसरी किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत क्षतिग्रस्त मकान की मरम्मत कराने के लिए किस्त का इंतजार कर रहे करीब आठ सौ परिवारों को राहत मिली। नया साल शुरू होने से पहले उनके खातों में दूसरी किस्त की रकम भेज दी गई।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बेघरों को आवास मुहैया कराया जा रहा है। वहीं क्षतिग्रस्त जर्जर मकानों में रह रहे जरूरतमंदों को भी पक्के घर बनवाने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। इसे लेकर शहरी इलाके के तमाम लोगों ने आवेदन किए थे। उनके खातों में पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये आ गए थे। मगर कोरोना संकट काल में दूसरी किस्त फंसकर रह गई थी। इससे निर्माण कार्य रुका हुआ था। वहीं पात्र लगातार विकास भवन के चक्कर लगा रहे थे। कोरोना संकटकाल के बाद से ही किस्त नहीं मिल सकी थी। नए साल से पहले ही शहरी इलाके के करीब 800 पात्रों के खातों में दूसरी किस्त के रूप में 1.10 लाख रुपये भेज दिए गए। इससे अब उनका निर्माण कार्य गति पकड़ सकेगा। मरम्मत को लेकर उन्हें तीन किस्तों में 2.13 लाख रुपये मिलने हैं। सोमवार को किस्त का पता लगते ही महीनों से इंतजार कर रहे लोगों को राहत हुई।
सूची में नाम होने के बाद भी नहीं मिला आवास
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक के गांव मानपुर हटुआ के निवासी आनंद कुमार ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि आवास का लाभ देने के लिए गांव में पात्रों की सूची बनवाई गई है। प्रधानमंत्री आवास की सूची में उसकी पत्नी विमला देवी का नाम था। इसके बाद भी प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित कर दिया गया। सूची में नाम होने के बाद भी आवास न मिलने पर नाराजगी जताई। यह भी आरोप लगाया कि अन्य अपात्रों को आवास का लाभ दिया जा रहा है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें