फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: आवास दिलाने के नाम पर पहले मांगे रुपये, फिर गरीब महिला को बुलाया घर, प्रधान ने की घिनौनी हरकत

Thu, 03 Aug 2023 04:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

ग्राम प्रधान ने महिला से आवास दिलाने के नाम पर रुपये मांगे थे। महिला ने अपनी गरीबी का हवाला दिया। इस पर प्रधान ने उसे बहाने से घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र में एक गांव की महिला से ग्राम प्रधान ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद एसपी के आदेश पर आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला का कहना है कि वह आवास की किस्त के संबंध में जानकारी करने प्रधान के पास गई थी।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसका आवास स्वीकृत हुआ है। इसकी किस्त उसके खाते में आई थी, लेकिन प्रधान ने खाते से किस्त निकलवाने के लिए उससे रुपये की मांग की। महिला ने गरीबी का हवाला देते रुपये देने से मना कर दिया। इस पर प्रधान ने उसे किस्त के बारे में बात करने के लिए अपने घर बुलाया।

ये भी पढ़ें- बरेली में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर: सरकारी स्कूल की जमीन पर बना था मदरसा, प्रशासन ने कराया ध्वस्त
विज्ञापन

 

विज्ञापन

प्रधान करने लगा अश्लील हरकत

महिला का आरोप है कि वह अकेली ग्राम प्रधान के घर पहुंची तो उसने बैठक में बैठा लिया। प्रधान उससे अश्लील हरकत करने लगा। उसने दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने विरोध करते हुए जैसे-तैसे खुद को प्रधान के चंगुल से छुड़ाया। घर जाकर पति को घटना की जानकारी दी। 

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर में संघ कार्यालय पर हमला: पांच नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट; तीन आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित महिला ने पति के साथ थाने जाकर तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर महिला ने एसपी अतुल कुमार से शिकायत की। एसपी के आदेश पर बुधवार को ग्राम प्रधान अरविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें