फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 37 केंद्रों पर हुई प्रयोगात्मक परीक्षाएं, एप पर अंक किए दर्ज

Fri, 14 Feb 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में बृहस्पतिवार को 37 केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षाएं हुईं। अधिकांश केंद्रों पर रसायन, भौतिक, जीव और कृषि विज्ञान की परीक्षाएं कराई गईं। परीक्षकों ने केंद्र से परीक्षा के अंक एप पर दर्ज किए। शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में दोपहर 12 बजे के बाद प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू हो सकी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा से पूर्व प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जा रही है। जिले में 90 केंद्रों पर परीक्षाएं कराई जा रही है। इस बार एप के माध्यम से केंद्र पर ही अंक दर्ज कराने की प्रक्रिया पर अमल किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को शहर के अधिकांश केंद्रों के अलावा जिले के 37 केंद्रों पर रसायन, भौतिक, जीव, कृषि और गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई गई।
रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान की हुई प्रयोगात्मक परीक्षा
पूरनपुर। गुरुनानक इंटर कॉलेज में रसायन विज्ञान की हुई प्रयोगात्मक परीक्षा में 104 परीक्षार्थियों में दो गैरहाजिर रहे। 102 ने प्रयोगात्मक परीक्षा दी। दोपहर 12 बजे तक प्रयोगात्मक परीक्षा पूरी हो गई। पब्लिक इंटर कॉलेज में फिजिक्स की प्रयोगात्मक परीक्षा में इंटरमीडिएट संस्थागत 214 और व्यक्तिगत 21 विद्यार्थियों ने भाग लिया। चंदौसी से आए परीक्षक मनोज कुमार ने प्रयोगात्मक परीक्षा ली। सेक्टर मजिस्ट्रेट खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें