फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिले में 90 केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षाएं आज से, 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

Sun, 09 Feb 2025 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में हाईस्कूल-इंटर कक्षाओं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं रविवार से शुरू हो रहीं हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा जिले में 90 केंद्रों पर कराई जाएंगी। संबंधित कॉलेजों ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षकों की सूची भी जारी हो चुकी है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर की बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से कराई जानी है। परीक्षा के लिए 70 केंद्र बनाए गए हैं। इससे पहले कॉलेजों में विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं होनी हैं। जिले में बनाए गए प्रयोगात्मक परीक्षा के 90 केंद्रों पर नौ फरवरी रविवार से 16 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। इस संबंध में पूर्व में ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विभाग की ओर से 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। पांच सचल दल प्रयोगात्मक परीक्षा की निगरानी करेंगे। अन्य तैयारियों को भी पूरा कर लिया गया है। कॉलेजों को परीक्षकों की सूची और उनके नंबर मुहैया करा दिए गए हैं। परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएंगी। परीक्षकों को केंद्र से ही एप पर विद्यार्थियों के अंक दर्ज करने होंगे। डीआईओएस ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


एसएन कॉलेज में आज होगी कंप्यूटर विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा
सिद्दीक नेशनल इंटर कॉलेज पीलीभीत में रविवार को कंप्यूटर विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी। रसायन विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा सोमवार और भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा मंगलवार को कराई जाएगी। यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद ने दी।

कापियों का उठान शुरू, रविवार से बंटेंगे प्रवेश पत्र
हाईस्कूल-इंटर की बोर्ड परीक्षा को लेकर कॉपियों का वितरण शुरू हो गया है। शनिवार को शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में कई परीक्षा केंद्रों के जिम्मेदार कॉपियां लेने पहुंचे। कापियां लेकर उनकी जांच के बाद स्कूलों को रवाना हो गए। उधर, विभागीय अफसरों ने प्रवेश पत्रों के वितरण की तैयारी भी पूरी कर ली है। रविवार से कॉलेजों को प्रवेश पत्र वितरित किए जाने शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें