पीलीभीत। मुहर्रम के ताजिया जुलूस को सकुशल संपन्न कराने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में कई घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि 132 केवी विद्युत उपकेंद्र से पोषित शहर के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र नकटादाना, रामलीला शहर, रूपपुर कमालू और स्टोर सेंटर से जुड़े विभिन्न 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से रोकी जाएगी। इसके अलावा रामलीला ग्रामीण, न्यूरिया, भिकारीपुर, मझोला और उडरा विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति भी प्रभावित रहेगी। इससे आवास विकास, कांशीराम कॉलोनी, खकरा, खुदागंज, पुलिस लाइन, निरंजन कुंज, बेनहर रोड, टाउन नंबर-1, टाउन नंबर-2, टाउन नंबर-3, अस्पताल फीडर क्षेत्र, इंडस्ट्रियल एरिया, ललौरीखेड़ा, दुर्गा राइस मिल, केएएस क्षेत्र, दूधिया मंदिर और छतरी चौराहा समेत अन्य शहरी इलाके बिजली कटौती रहेगी। बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक बाधित रहेगी। संवाद