फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 33 केवी लाइन में तकनीकी खराबी से आधे शहर में आपूर्ति हुई बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के बीसलपुर रोड स्थित रुपपुर कमालू स्थित बिजली घर की 33 केवी लाइन में तकनीकी समस्या आने से यहां की आपूर्ति प्रभावित हो गई। इससे आधे शहर की आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा भी शहर के अलग-अलग इलाकों में हुई बिजली कटौती की समस्या से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब दस बजे शहर के बीसलपुर मार्ग स्थित रुपपुर कमालू में बने बिजली घर की 33 केवी लाइन में तकनीकी समस्या आने से वहां की आपूर्ति बाधित हुई। इससे नकटादाना फीडर से जुड़े अधिकांश मोहल्लों की आपूर्ति गुल हो गई। सूचना के बाद टीम ने करीब तीन घंटे के मशक्कत के बाद फॉल्ट को ठीक किया। इसके बाद भी बिजली कटौती का दौर जारी रहा।
शहर के अन्य इलाकों में भी बुधवार की रात बिजली कटौती का खेल जारी रहा। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे बेनहर फीडर की 11 केवीए लाइन में फॉल्ट आने से इससे जुड़े करीब दस मोहल्लों की आपूर्ति करीब एक दो घंटे तक बाधित रही। इससे लोगों को समस्याओं को समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, राजीव कॉलोनी, रामबिहार, तुलाराम, आवास विकास, गोदावरी, सुरभि कॉलोनी आदि इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि कुछ जगहों पर दिक्कतें आई थीं, जिसे सूचना के बाद ठीक करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें