फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रामलीला फीडर में तकनीकी खराबी से सात घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बारिश होने के बाद रामलीला उपकेंद्र में तकनीकी खराबी आने से आधे शहर के उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सात घंटे की मशक्कत के बाद विभागीय टीम उस फॉल्ट को ठीक कर सकी। शुक्रवार को भी दिन में बिजली फॉल्ट और कटौती की समस्या रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम छह बजे से ही बिजली फॉल्ट और कटौती का सिलसिला जारी रहा। इसके बाद देर रात हुई हल्की सी बारिश में रामलीला फीडर पर तकनीकी समस्या आने से वहां की आपूर्ति प्रभावित हो गई। सूचना के बाद टीम ने मरम्मत कार्य किया। इसके बाद भी करीब सात घंटे के बाद वहां की आपूर्ति को सुचारु किया जा सका। इसके बाद भी कटौती का सिलसिला जारी रहा। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विभाग की ओर से जारी किए गए फोन नंबर भी रिसीव नहीं हो सके। ऐसे में शहर की शिकायतों के लिए संचालित व्हाट्सएप ग्रुप में भी उपभोक्ताओं का रोष देखा गया।
विभागीय टीम ने बमुश्किल फॉल्ट को सुचारु किया। वहीं, शुक्रवार को भी शहर के अलग-अलग इलाकों में फॉल्ट व अन्य समस्याओं से लोगों को आपूर्ति नहीं मिल सकी। इससे शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, नई बस्ती समेत आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि रामलीला फीडर पर दिक्कत आई थी। इसके चलते आपूर्ति बाधित हुई। सूचना के बाद उसे ठीक करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें