फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 33 केवीए का केबल बक्सा क्षतिग्रस्त होने से पांच घंटे से अधिक बाधित रही बिजली

Fri, 17 Jul 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। 33 केवीए का केबल बक्सा क्षतिग्रस्त होने से शहर के 15 हजार उपभोक्ताओं की पांच घंटे से अधिक आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं बृहस्पतिवार की रात नकटादाना फीडर पर हुए फॉल्ट से रात बिजली की आंख मिचौली का खेल जारी रहा। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शहर में बिजली फॉल्ट और कटौती की समस्या से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे नकटादाना फीडर पर हुए फॉल्ट के चलते आधे शहर के 15 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की आपूर्ति करीब पांच घंटे तक बाधित रही। इसके अलावा भी शहर के अलग-अलग इलाकों में हुए फॉल्ट से लोगों को घंटों सप्लाई नहीं मिल सकी।
वहीं व्यवस्थाएं दुरुस्त कराए जाने के बाद भी क्षेत्र में बिजली कटौती का संकट बरकरार रहा। इसके अलावा शुक्रवार की सुबह करीब सवा चार बजे ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग 33 केवीए का केबल बक्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे भी आधे शहर की आपूर्ति प्रभावित रही। करीब चार घंटे के बाद यहां की सप्लाई को सुचारु किया जा सका। इसके साथ ही शहर के सुनगढ़ी, अशरफ खां, बंजरिया रोड, एकता नगर, बल्लभ नगर, मोहल्ला तुलाराम, तिरुपति गोल्डन सिटी, मलिक मोहम्मद, बरेली गेट के आसपास, मोहल्ला मलिक अहमद, पिंक सिटी, राजीव कॉलोनी, शरीफ खां आदि इलाकों में फॉल्ट के चलते एक से दो घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

शहर के अधिकांश मोहल्लों में कटौती का सिलसिला जारी रहा। इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। एक्सईएन आशीष यादव ने नकटादाना फीडर और ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग के पास समस्याएं आ गई थीं। सूचना के बाद टीम को भेजकर सही करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें