पीलीभीत। बिजली फॉल्ट से पूरे शहर में सोमवार की रात हाहाकार मचा रहा। उपभोक्ताओं ने सोशल मीडिया पर जमकर नाराजगी व्यक्त की। रोजाना हो रहे फॉल्ट व कटौती की समस्या का अफसर स्थायी समाधान नहीं कर पा रहे है। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भीषण गर्मी में हो रहे बिजली फॉल्ट व अघोषित कटौती का समाधान नहीं किया जा रहा है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। सोमवार की रात करीब नौ बजे बल्लभ नगर कॉलोनी व लक्ष्मी टॉकीज के पास करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी। एकता नगर कॉलोनी, केजीएन टू, आसफजान, देश नगर के वार्ड नंबर 12, नई बस्ती, काला मंदिर,संजय रॉयल पार्क, दुर्गा प्रसाद, अग्रवाल सभा में फेज की समस्या ने लोगों को छकाया।
रामा कॉलेज रोड, झंडे वाला चौराहा, डॉ. ज्ञानप्रकाश, शहर के एक निजी स्कूल के आसपास, अशोक कॉलोनी, निरजंनकुंज, साईंधाम कॉलोनी, बेनहर फीडर, अग्रवाल सभा, रामा कॉलेज रोड, लाल रोड में भी आपूर्ति प्रभावित रही। गौड़ी चौराहे पर ट्रांसफाॅर्मर में फॉल्ट आने से वहां आपूर्ति नहीं मिल सकी। इसके अलावा मंगलवार की सुबह सुनगढ़ी क्षेत्र में बंधन बैंक के पास, रामलीला रेलवे क्राॅसिंग के पास, मोहल्ला जोशी टोला, संजय नगर कॉलोनी, छोटी मार्केट, मोहल्ला खैरुल्ला शाह, चावला चौराहे से होली चौराहा, नई बस्ती काला मंदिर आदि इलाकों में बिजली फॉल्ट व कटौती की समस्या देर रात तक जारी रही। एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि कुछ जगहों पर फॉल्ट हुए थे।