फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से शहर से गांव तक हाहाकार, ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम

Sat, 27 Jun 2026 11:43 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में शुक्रवार रात बिजली व्यवस्था चरमरा गई।  घंटों बिजली गुल रही, जिससे नाराज लोगों ने विरोध प्रदर्शन किए। माधोटांडा में ग्रामीणों ने शनिवार सुबह हाईवे पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
सड़क पर बैठे ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार की रात बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शहर के कई इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शहर में विरोध-प्रदर्शन के चलते नकटादाना फीडर पर दो थानों की पुलिस तैनात करनी पड़ी, जबकि माधोटांडा में ग्रामीणों ने पूरी रात बिजली न मिलने पर शनिवार सुबह हाईवे जाम कर बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।  

विज्ञापन




शहर के आधे हिस्से में देर रात तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से उपभोक्ताओं का सब्र जवाब दे गया। कई इलाकों में लोगों ने बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि नकटादाना फीडर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो थानों की पुलिस तैनात करनी पड़ी। 
विज्ञापन


रात करीब दो बजे तक भी आपूर्ति बहाल नहीं होने पर बड़ी संख्या में नाराज लोग हिंदू महासभा से जुड़े पंकज शर्मा के साथ जिलाधिकारी आवास पहुंच गए और शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। हालांकि देर रात तक भी व्यवस्था पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस के बीच भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

सड़क पर उतरे ग्रामीण 
उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली संकट गहराया रहा। माधोटांडा क्षेत्र में पूरी रात बिजली न आने से आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए। उन्होंने माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर धरना दिया और ऊर्जा निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर ऊर्जा निगम और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर धरना समाप्त कराने का प्रयास करते रहे। 

लगातार हो रही बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति से शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली गुल रहने से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं ने बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें