फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टहनियां गिरने से टूटे तार, छह घंटे गुल रही कई इलाकों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर की बिजली व्यवस्था लंबे समय से बेपटरी है। अधिकांश इलाकों में बिजली के तार पेड़ों की टहनियों के बीच से होकर गुजर रहे हैं। ऐसे में तेज हवा चलने पर बिजली के तारों पर टहलियां टूटकर गिरने से फाल्ट होते ही सप्लाई चरमरा जाती है और आए दिन खराबी के नाम पर घंटों बिजली गुल रहती है। अब पेड़ की टहनियां टूटकर गिरने से खकरा फीडर में तार टूट गए और कई मोहल्लों की बिजली चली गई। पावर कॉरपोरेशन की टीम ने मरम्मत कर जैसे-तैसे सप्लाई शुरू की। इस दौरान छह घंटे तक उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार तड़के करीब चार बजे खकरा लाइन पर पेड़ की टहनियां टूटकर गिर गईं, जिससे तार क्षतिग्रस्त हो गए और मोहल्ला खकरा, आवास विकास, निरंजनकुंज, एकता नगर, कबीर खां समेत कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। काफी देर इंतजार के बाद भी जब सप्लाई सुचारू न हुई तो उपभोक्ताओं ने पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों से संपर्क साधना शुरू किया। मगर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बाद में अधिकारियों ने समस्या का संज्ञान लिया और टीम को मरम्मत के लिए भेज दिया। मगर मरम्मत कार्य कराकर बिजली सप्लाई देने मेें छह घंटे बीत गए। पूर्वांन्ह 10 बजे बिजली सप्लाई दी जा सकी। हालांकि इसके बाद भी बिजली की आंखमिचौली जारी रही। कई बार बिजली आती-जाती रही। रविवार अवकाश का दिन था। शहर के अधिकांश घरों में बिजली संचालित मोटरों से पानी की सप्लाई होती है। ऐसे में बिजली न आने पर सुबह पानी की भी दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

एक्सईएन असीम कुमार ने बताया कि पेड़ की टहनियां टूटकर गिरने से तार क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसकी मरम्मत कराकर सप्लाई शुरू करा दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें